
bharat varta desk:
पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो गया। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होगा। यहां 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। तेलंगाना में 30 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को 2023 आम चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। I.N.D.I.A के बैनर तले कांग्रेस समेत 20 से ज्यादा विपक्षी दल साथ लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश की 230, राजस्थान की 200, तेलंगाना की 119, छत्तीसगढ़ की 90 और मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) का शासन है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More