
Bharat varta desk: आर्थिक संकट और आपातकाल के बीच श्रीलंका के प्रधानमत्री महेंद्र राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को सौंप दिया है।
महिंदा राजपक्षे के बाद उनके मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री रहे प्रोफेसर चन्ना जयसुमना ने भी राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दोनों नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा आर्थिक संकट के खिलाफ कल देश में हुए हिंसक झड़प को के बाद दिया है। कल इस हिंसा के दौरान श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में उग्र भीड़ ने सत्तारूढ़ दल के एक सांसद की हत्या कर दी थी। इस्तीफा देने के बाद महेंद्र राजपक्षे ने देश की जनता से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि देश में अभी आर्थिक संकट के समाधान के लिए मजबूत विकल्प खोजने की जरूरत है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More