बड़ी खबर

सचिवालय के सामने विश्‍वेश्‍वरैया भवन में लगी भीषण, इंजिनियरिंग विभाग के कार्यालय चपेट में


Bharat Varta desk:
बिहार की राजधानी पटना में नया सचिवालय के ठीक पास स्थित विश्‍वेश्‍वरैया भवन में भीषण आग लग गई है। इस बहुमंजिला भवन में बिहार सरकार के तमाम इंजीनियरिंग विभागों के कार्यालय संचालित होते हैं। तीसरी और पांचवी मंजिल आग की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि इन मंजिलों पर ‌लघु जल संसाधन, ग्रामीण कार्य और योजना विभाग के कार्यालय हैं। इन विभागों के कामकाज और घपले -घोटाले किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसे में आग लगने पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
सुबह में जब आग लगी तो सभी विभाग के कर्मचारी और अधिकारी यहां पहुंचे हैं। आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने के कारणों के संबंध में अभी ठीक-ठीक पता नहीं चला है। यहां मरम्मत कार्य चल रहे हैं। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कर रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago