ब्रेकिंग न्यूज़

शी चिनफिंग ने कहा : सेना को युद्ध के लिए तैयार किया जाए

पेइचिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपनी सना को युद्ध की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सेंट्रल मिलिट्री कमीशन की बैठक में चिनफिंग ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के प्रशिक्षण को व्यापक रूप से बढ़ाया जाए और सेना को युद्ध के लिए तैयार किया जाए। ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस महामारी के कारण चीन का अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी तनाव चरम पर है। भारत से लगी लद्दाख सीमा पर भी तनाव बढ़ रहा है।
चीन के राष्ट्रपति ने अपने भाषण में अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने ताइवान के नेताओं के साथ बातचीत और डिप्लोमेसी को बढ़ाने की भी बात की। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग भी किया जाएगा। हांगकांग को लेकर चिनफिंग ने कहा कि नए कानून से लोकतंत्र समर्थक आंदोलनकारियों पर नकेल कसी जाएगी।
नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र के मौके पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में चिनफिंग ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ने में चीन के प्रदर्शन ने सैन्य सुधारों की आवश्यक्ता को दिखाया है। देश के सशस्त्र बलों को महामारी के बावजूद प्रशिक्षण के नए तरीकों का पता लगाना चाहिए।
भारत से लगती सीमा पर सैन्य झड़पों के बाद चीन ने न केवल अपने सैनिकों को बड़ी संख्या में सीमा के पास तैनात कर दिया है बल्कि ऊचाईं वाले इलाके में उड़ान भरने के अनुकूल लड़ाकू विमान जे-11 और जे 16एस को भी ऑपरेट करना शुरू कर दिया है। इन तस्वीरों को ओपन सोर्स इंटेलिजेंस एनॉलिस्ट ने जारी किया है।

Anupam

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

3 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

4 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

4 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

5 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

5 days ago