
Bharat Varta Desk: महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार की सुबह से ही बिहार और झारखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। झारखंड के देवघर स्थित बाबा मंदिर से लेकर बिहार के हाजीपुर जिले के हरिहर नाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर, भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ मंदिर और बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर, मधेपुरा जिले के बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में कई राज्यों के लोगों के आने का सिलसिला जारी है। बिहार और झारखंड के गांव से लेकर शहर के मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे लग रहे हैं। श्रद्धालु शिवालय पहुंचकर पूजा अर्चना और जलाभिषेक कर रहे हैं। इस महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बाबा भोलेनाथ की जय, हर हर महादेव चारों दिशाएं गुंजायमान हो रही है। जलाभिषेक , रुद्राभिषेक, महा श्रृंगार, महा आरती का भक्ति में नजारा देखने में बन रहा है।
2 साल बाद पूजा का मौका
पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण मंदिर में पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक पर रोक होने के बाद इस वर्ष श्रद्धालु भक्ति भावना के साथ पूजा में लीन हैं। अहले सुबह से ही महिला पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पहुंचने लगी है। मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है।
बाबा विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा रेला
महाशिवरात्रि के मौके पर आज पूरी काशी बाबा भोलेनाथ के रंग में रंग गई है। इस पावन मौके पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए आधी रात से ही भक्तों की कतार लग गई। तड़के मंगला आरती के बाद बाबा का पट खुलते ही चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ने लगी। काशी को भगवान शिव की नगरी माना जाता है और महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से ही चारों ओर बम-बम की गूंज सुनाई देने लगी।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More