
लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शाहजहांपुर में 36,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
गंगा एक्सप्रेस वे 12 जनपद मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा जिसे बाद में बढ़कर 8 लेन तक किया जा सकेगा। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के प्रगति का द्वार खोलेगा।उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि शाहजहांपुर की धरती रामप्रसाद बिसमिल्ल से लेकर परमवीर चक्र विजेता की भी धरती है। जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More