
सिवान : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिजनों से मिलने के लिए अपने बड़े बेटे व विधायक तेज प्रताप यादव को सिवान भेजा है। तेज प्रताप यादव इस समय शहाबुद्दीन के गांव प्रतापपुर में उनके बेटे ओसामा से मुलाकात कर रहे हैं। तेज प्रताप के साथ राजद के कई विधायक भी प्रतापपुर पहुंचे हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि लालू यादव ने डैमेज कंट्रोल के लिए तेज प्रताप को शहाबुद्दीन के परिजनों से मिलकर सांत्वना देने हेतु भेजा है। बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद लालू परिवार के किसी सदस्य के न पहुंचने से उनके परिवार के लोगों और समर्थकों में आक्रोश का भाव है। समर्थकों का कहना है कि शहाबुद्दीन मरते दम तक राजद में निष्ठा के साथ रहे और लालू यादव को ही अपना नेता माना। लेकिन उनके निधन के बाद परिजनों को सांत्वना देने लालू परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। ऐसे में तेज प्रताप का शहाबुद्दीन के गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करना लालू यादव के द्वारा डैमेज कंट्रोल की कोशिश माना जा रहा है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More