
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ेगा. राज्य में लॉकडाउन का असर हुआ है. पिछले 13 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में एक लाख से ज्यादा की कमी आई है. इसके बाद बुधवार को लॉकडाउन को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेसिंग मीटिंग आयोजित की गयी थी. इसमें कई प्रधान सचिव और जिलों के डीएम जुड़े थे. इसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने यह जानकारी दी कि लॉकडाउन के कारण कोरोनावायरस मरीजों की संख्या लगातार कम हुई है. यही फीडबैक सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने भी दिया. इसके बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली लेबल कमेटी ने लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई तक करने की अनुशंसा सरकार को करने का निर्णय लिया है.
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More