व्यवसायी की हत्या के विरोध में हंगामा, दुकानों को कराया बंद

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर नगर डीएसपी और अभियान एसपी समेत पहुंची क्यूआरटी व कई थानों की पुलिस

अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर बंद हुआ प्रदर्शन, खत्म हुआ जाम

मुज़फ्फरपुर: बीती रात शहर के मोतीझील में एक मोबाइल कारोबारी की गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में शुक्रवार को व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। उन्होंने नगर थाना के पास भी प्रदर्शन किया। घटना को लेकर लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। व्यवसायियों का कहना है कि आए दिन लूटपाट व हत्या की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस बेलगाम अपराधियों पर नकेल नहीं कस रही। उधर, लोगों ने कल्याणी चौक पर भी जाम कर आगजनी व प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही नगर डीएसपी रामनरेश पासवान और अभियान एसपी समेत पहुंची क्यूआरटी व कई थानों की पुलिस ने जाम हटवाया। नगर डीएसपी ने प्रदर्शन कर रहे व्यवसायियों सेे बात की और उन्हें जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

बता दें कि गुरुवार देर शाम शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित अप्सरा मार्केट, मोतीझील के मोबाइल दुकानदार अभिषेक अग्रवाल की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जिस समय वह दुकान बंद कर सिकंदरपुर स्थित ट्रांसपोर्ट से लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधी बीबी कॉलेजियट गली में लूटपाट के दौरान गोली मारकर पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago