राज्य विशेष

वेदांता समूह द्वारा बोकारो जिले में “नंदघर” का संचालन, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

रांची संवाददाता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि ईएसएल वेदांता समूह द्वारा बोकारो जिले में बड़ी संख्या में “नंदघर” संचालित करना सराहनीय कदम है। “नंदघरों” के शुभारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को नया चेहरा देने का कार्य प्रारंभ हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं महिलाओं के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष से ईएसएल, वेदांता बोकारो द्वारा “नंदघर” के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेदांता समूह बोकारो जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष कार्य योजना बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “नंदघर” के रूप में वेदांता समूह ने आंगनबाड़ी केंद्रों को नया रूप देने का काम किया है। केंद्रों में महिलाओं के विकास के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कई कार्य किए जा रहे हैं। मौके पर मुख्यमंत्री ने सिंदूरपेटी स्थित “नंदघर” का वर्चुअल अवलोकन किया तथा वहां उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों से बातें भी की।”नंदघर” वंचित बच्चों और महिलाओं के लिये सामुदायिक संसाधन केंद्र हैं। “नंदघर” परियोजना के तहत प्री-प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण से संबंधित मुद्दों पर ध्यान दिया जाता है। साथ ही इसमें गांवों में महिलाओं के लिये आर्थिक सशक्तीकरण पर भी जोर दिया जाता है।

इस परियोजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की भागीदारी के साथ तैयार किया गया है। इस परियोजना के 4,000 ऐसे केंद्र देश भर में स्थापित करने की योजना है।ऑनलाइन उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अविनाश कुमार, तथा कार्यक्रम स्थल बोकारो से ऑनलाइन उपायुक्त बोकारो राजेश कुमार सिंह, सीईओ वेदांता समूह सुनील दुग्गल, ईएसएल, वेदांता सीईओ पंकज मल्हान, प्रमुख सामुदायिक संबंध ईएसएल वेदांता आशीष रंजन एवं रितु उपस्थित थे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

14 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

14 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

4 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago