
bharat varta desk:
दिल्ली में 18 फरवरी तक चलने वाले ‘विश्व पुस्तक मेला’ में ‘सर्वभाषा ट्रस्ट, नई दिल्ली’ और ‘चौधरी कन्हैया प्रसाद सिंह स्मृति संस्थान, आरा’ की ओर से दो साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ हरेराम पाठक (‘हिंदी आलोचना कोश’ के लिए) एवं चंद्रेश्वर (‘भोजपुरी कथेतर साहित्य’ के लिए) शामिल हैं। दोनों साहित्यकारों को देश के प्रख्यात साहित्यकार रामदरश मिश्र जी के हाथों ‘सर्व भाषा सम्मान – 2024’ से प्रदान किया गया। निश्चित राशि, उत्तरीय,शाल और सम्मान-पत्र द्वारा उक्त दोनों साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। लखनऊ में रहने वाले चंदेश्वर हिंदी और भोजपुरी के जाने-माने रचनाकार हैं। इन्होंने कई किताबें और सैंकड़ों कहानी, कविता, निबंध, आलोचना एवं तमाम मुद्दों पर आलेख लिखे हैं। आज भी साहित्य रचना की दुनिया में काफी सक्रिय हैं। चंदेश्वर मूल रूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More