बड़ी खबर

विवेक कुमार समेत तीन आईपीएस बने आईजी, 36 आईपीएस अफसर का प्रमोशन

Bharat varta Desk

बिहार की नीतीश सरकार ने नए साल से पहले प्रदेश के 36 IPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दिया है. गृह विभाग की तरफ से सोमवार शाम को प्रमोशन लिस्ट जारी कर दिया गया. इस लिस्ट में 36 अफसरों के नाम है. इसमें साल 2007, 2010 और 2012 बैच के आईपीएस शामिल हैं. प्रोन्नति पाने वाले आईपीएस में कई जिलों के एसपी भी शामिल हैं.

जिन आईपीएस का प्रमोशन का किया गया है, उनमें 2007 बैच के दलजीत सिंह, विवेक कुमार और रंजीत कुमार सिन्हा को आईजी बनाया गया है. विवेक कुमार भागलपुर में डीआईजी के रूप में पद स्थापित हैं. आईपीएस अधिकारी गणेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कोटि में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है.

ये अफसर बने DIG

वहीं, नीतीश सरकार ने 2010 बैच के सुधीर कुमार पोरिका और चंदन कुमार कुशवाहा को डीआईजी बनाया है. उन्हें यह प्रोन्नति पदभार ग्रहण करने की तिथि से दी गई है. वहीं 2011 बैच के हरकिशोर राय, सत्यप्रकाश, आशीष भारती, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार भील और स्वप्ना मेश्राम को एक जनवरी, 2025 के प्रभाव से प्रोन्नति का लाभ मिलेगा.

इन्हें मिला प्रवर कोटि वेतनमान

सरकार ने प्रमोशन के साथ ही कई अफसरों को प्रवर कोटि वेतनमान भी दिया है. इनमें चंदन कुमार कुशवाहा, अवकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रविरंजन कुमार, दीपक रंजन, इनामुलहक मेंगनू, अमीर जावेद, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार पांडेय, नीरज कुमार सिंह, सुशांत कुमार सरेाज, राजीव रंजन-2, रमण कुमार चौधरी, मनोज कुमार तिवारी, शैलेश कुमार सिन्हा, सत्यनारायण कुमार, मिथिलेश कुमार, रमाशंकर राय, सुशील कुमार, विजय प्रसाद, दिलनवाज अहमद का नाम शामिल है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नीतीश कुमार ने एमएलसी से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

5 hours ago

नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, अब नीतीश की बारी

Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More

5 hours ago

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

1 day ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

1 day ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

5 days ago