
Oplus_131072
Bharat Varta Desk
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष बनाए गए हैं. बता दें कि इससे पहले पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का नाम भी इस पद के लिए लिया जा रहा था, लेकिन उन्होंने खुद ही ऐसी खबरों को अफवाह करार दिया था. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का पद जस्टिस अरुण मिश्रा के रिटायर होने के बाद एक जून से खाली था, जिस पर अब सोमवार को नियुक्ति हो गई है.
दो सदस्य नियुक्त
जस्टिस रामासुब्रमण्यम को अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही राष्ट्रपति ने झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बिद्युत रंजन सारंगी और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो को NHRC का सदस्य नियुक्त किया है.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More