
bharat varta desk: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का समन मिलने के बाद अब सूबे के 2 विधायकों प्रदीप यादव और अनूप सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। प्रदीप यादव गोड्डा के पोड़ैयाहाट जबकि अनूप सिंह बोकारो जिले के बेरमो के विधायक हैं। दोनों स्थानों पर इनकम टैक्स की टीम आज सुबह से विधायकों के आवास और अन्य स्थलों को खंगाल रही है। प्रदीप यादव के रांची स्थित आवास पर भी छापेमारी हो रही है।
दोनों विधायकों के आय से अधिक संपत्ति के बारे में इनकम टैक्स को शिकायत मिली थी। हाल में काली पूजा के मौके पर प्रदीप यादव ने अपने गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया था जिसने किए गए खर्च की काफी चर्चा हुई थी।
वहीं दूसरी ओर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह का नाम कांग्रेस विधायकों के हालिया कैश कांड में सामने आया था। दरअसल, कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगाड़ी के हावड़ा में 49 लाख रुपये कैश के साथ पकड़े जाने के बाद अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। अनूप सिंह ने आरोप लगाया था कि डॉ. इरफान अंसारी ने उन्हें बीजेपी के सहयोग से सरकार गिराने में मदद करने के एवज में 10 करोड़ रुपये कैश और मंत्री पद का ऑफर दिया था।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More