
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे है। पार्टी धूमधाम से अपना रजत जयंती कार्यक्रम मना रही है। इसी के तहत आज लंबे अरसे बाद पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष लालू यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। तबीयत खराब होने की वजह से उनकी आवाज में पहले की तरह बुलंदी और खनक नहीं सुनने को मिला। अपने संबोधन के दौरान लालू यादव ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर हमला किया।
अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि राजद का भविष्य उज्जवल है और निकट भविष्य में देश को हम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने चार पांच प्रधानमंत्रियों को देखा है और बनाने में सहयोग किया।। केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने कहां के कोरोना के बद महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। जहाज और रेल जैसी चीजों को औने-पौने दाम में बेचा जा रहा है। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। महंगाई इतनी है कि अगर हमारी सरकार होती तो चलना दुभर कर देते।
लालू यादव ने कहा कि वर्तमान में हालात बहुत ही दयनीय है। डीजल के दाम ने तो घी के दाम को भी पीछे छोड़ दिया है। देश काफी पीछे चला गया है। अपने संबोधन में लालू यादव ने लोगों से तीसरी लहर से सावधान रहने को कहा। लालू यादव ने भाजपा पर सामाजिक सौहार्द खराब करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वे समाज में समरसता को बनाए रखें।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More