पॉलिटिक्स

चिराग पासवान ने पटना में किया शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों वाहन के काफिले के साथ हाजीपुर निकले

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में मचे घमासान के बीच आज (5 जुलाई) पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की जयंती है। इस अवसर पर पर उनके बेटे और सांसद चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। आशीर्वाद यात्रा के बहाने चिराग शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं। चिराग के पटना पहुंचने पर उनके समर्थन में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। भीड़ के मामले में चिराग अपने चाचा पशुपति कुमार पारस पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

आशीर्वाद यात्रा शुरू करने से पहले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंचे। चिराग पासवान के पटना पहुंचने पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। पटना एयरपोर्ट पर हजारों की तादाद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चिराग के समर्थन में मौजूद रहे। ढोल, नगाड़े और गाजे बाजे के साथ चिराग का स्वागत किया गया। पटना की तमाम सड़कें चिराग पासवान के स्वागत वाले पोस्टर बैनर से पटी हुई नजर आई। पटना से सैकड़ों वाहन के काफिले के साथ अपने पिता स्व. रामविलास पासवान के कर्मक्षेत्र हाजीपुर की ओर निकले। हाजीपुर से ही चिराग अपने आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 day ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago