
Bharat Vada desk: पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी के नाम पर बिहार में सब्सिडी पर खाद खरीद लिया गया है। जब उन्हें इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने मामले के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जानकारी देकर जांच करने की गुहार लगाई है। लालू यादव के समधी अजय सिंह यादव हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख नेता है। वह 6 बार विधायक रह चुके हैं । उन्हें घोटाले की जानकारी तब मिली जब उनके मोबाइल पर अनुदानित दर पर खाद खरीद के मैसेज आने लगे। उन्हें तुरंत पता चला कि उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने रेवाड़ी थाना में जालसाजी का केस दर्ज कराया। वे यहीं के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके नाम पर खाद की खरीद बिहार के सहरसा जिले से हुई है। उन्हें 3 मैसेज आए हैं यानी उनके नाम पर तीन बार सरकार द्वारा अनुदानित दर पर दी जाने वाली खाद की खरीद की गई है। उन्होंने पूरे मामले के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More