
कटिहार, भारत वार्ता संवाददाता: पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल अंतर्गत कटिहार और नवगछिया जंक्शन पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने राजकीय रेल पुलिस (GRP) एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के संयुक्त तत्वधान में नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम विश्व नशा मुक्ति दिवस के मौके पर किया गया। संस्था के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने यात्रियों से अपील किया कि वे किसी भी प्रकार का नशा ना करें। सिगरेट, गुटखा, शराब एवं गांजा किसी भी प्रकार का नशा का सेवन जीवन को बर्बाद करता है। इससे आप अपने जीवन से ही नहीं, अपने परिवार के लोगों के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। साथ ही ट्रेनों में यात्रा करते समय नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहें, किसी भी प्रकार की कोई समस्या तुरंत जीआरपी का हेल्पलाइन नंबर 1512 और आरपीएफ का हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन कर सहायता ले सकते हैं। नवगछिया में जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह के द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया । इस मौके पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर एचएम दुबे अपने दल बल के साथ मौजूद थे । कटिहार और नवगछिया स्टेशनों पर यात्रियों के बीच नशा और कोरोनावायरस से बचने के लिए जागरूक करने वाले पंपलेट और पोस्टर का भी वितरण रेल यात्री संघ के द्वारा किया गया।
रेल एसपी से हुई जागरूकता अभियान पर बात: विष्णु खेतान
कटिहार रेल एसपी दिलीप मिश्रा और रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान के साथ हुई बातचीत में जागरूकता अभियान को और प्रभावशाली ढंग से चलाने पर बात हुई। अध्यक्ष ने बताया कि उनकी संस्था का अभियान केवल नशा मुक्ति दिवस के मौके पर ही नहीं है, अनवरत जारी रहता है। रेल एसपी ने उन्हें कटिहार रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर कोरोना, नशाखोरी और नशा खुरानी के खिलाफ अभियान चलाने में सहयोग करने का भरोसा दिया।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More