पॉलिटिक्स

लापता तेजस्वी फेसबुक लाइव पर प्रकट हुए तो अब तेज प्रताप को खोजने लगे लोग, हसनपुर में लगाया लापता होने का पोस्टर


पटना भारत वार्ता संवाददाता
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनके विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में लोग खोज रहे थे. उन्हें लापता बता कर खोजने वाले को ₹51000 इनाम देने की भी घोषणा पोस्टर के माध्यम से की गई थी. कल से तेजस्वी प्रकट हुए तो अब उनके बड़े भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को लोग उनके विधानसभा क्षेत्र हसनपुर में खोज रहे हैं.
हसनपुर में तेज प्रताप के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं. विधायक को लापता बताते हुए उन्हें खोजने की अपील की गई है. पोस्टर में उन्हें वेश बदलने में माहिर बताया गया है . पोस्टर में उन्हें श्रीकृष्ण के वेश में दिखाया गया है.

हद हो गई, लापता तेजस्वी जब प्रकट हुए तो मुख्यमंत्री से मांग ली अपने लिए कुर्सी

उधर जब तेजस्वी यादव को पूरे कोरोना काल में लापता बताया जाने लगा था. उनके विधानसभा क्षेत्र से लेकर राजधानी पटना में विरोधी दल के लोग यह पूछने लगे थे कि आप किस बिल में घुसे हुए हैं. उसके बाद तेजस्वी यादव रविवार को प्रकट हुए और विरोधी दल के नेताओं के साथ कोरोना वायरस के मुद्दे पर वर्चुअल मीटिंग की. उसके बाद आज सुबह फेसबुक लाइव हुए और सरकार पर जमकर हमला किया. कोरोना से लड़ने में सरकार को पूरी तरह विफल बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया . यहां तक कह दिया कि आपसे बिहार नहीं चल रहा है .आप कुर्सी से हट जाइए और मुझे सत्ता संभालने दीजिए. मैं बिहार चला कर दिखाता हूं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

7 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago