
पटना, भारत वार्ता संवादाता : सरकारी नौकरी में आरक्षण के तर्ज पर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के दाखिले में लड़कियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई घोषणा की है. अब मेडिकल और इंजीनियरिंग के दाखिले में लड़कियों को 33 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चिकित्सा और अभियंत्रण विश्वविद्यालयों से जुड़ी की एक बैठक में नई व्यवस्था के संबंध में निर्देश जारी कर दिया. बैठक में मेडिकल और इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों की स्थापना के संबंध में प्रस्तावित विधेयक का प्रस्तुतीकरण दिया गया. विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने ‘द बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी एक्ट-2021’ और पावर एंड फंक्शन ऑफ़ यूनिवर्सिटीज, जुरिडिक्शन एवं अन्य प्रॉविजन’ के संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष ऑनलाइन पावर प्रजेंटेशन दिया.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More