स्वास्थ्य

डॉ हर्षवर्धन का WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म, पिछले साल संभाला था पदभार

Bharat Varta Desk : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में बुधवार को अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। 23 मई 2020 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ के 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला था। उन्होंने जापान के डॉ. हिरोकी नाकातानी की जगह ये पद ग्रहण किया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को कार्यकारी बोर्ड के 149वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट में उद्योगों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) से चिपके रहने की कोई गुंजाइश नहीं है। कभी-कभी पाते हैं कि सहयोगात्मक अनुसंधान को लेकर हम बहुत कम इच्छुक हैं। सभी लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य के हमारे लक्ष्य को हासिल करने के लिए वहनीयता भी एक प्रमुख प्रेरक कारक है।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि संकट के समय डब्ल्यूएचओ को विश्व व्यापार संगठन जैसे अन्य संगठनों के साथ मिलकर प्रमुख दवाओं तक सस्ती पहुंच सुनिश्चित करने के तरीके खोजने चाहिए। मौजूदा वक्‍त में हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती टीकों के समान वितरण की है। मेरा मानना है कि इस संकट के समय डब्ल्यूएचओ में हम सभी को गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा के लिए उठ खड़ा होना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि महामारी के वक्‍त हमें खुला सहयोग बनाने का और दिखाने का एक मौका है कि दुनिया एकजुट है। महामारी के दौरान सभी सदस्य देशों को लगातार समर्थन देने के लिए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की सराहना करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड टूल्स, विकास, उत्पादन और कोरोना टेस्‍ट उपचार और टीकों तक समान पहुंच में तेजी लाने के लिए इतिहास में सबसे तेजी से समन्वित और सफल सहयोग देखा गया है। अब कार्रवाई करने का समय है। यह ऐसा समय है जब हम समझते हैं कि अगले दो दशकों में स्वास्थ्य संबंधी कई चुनौतियां आने वाली हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago