Uncategorised

रोहतास के काले कंबल से गरमाहट पा रहे हैं चिड़ियाघर के वन्यप्राणी

पटना : कड़ाके की ठंड के बीच पटना जू के जीवों को गर्माहट प्रदान करने के लिए विशेष मोटे काले कंबल का प्रबंध किया गया है। ये कंबल बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित खादी मॉल से खरीदे गए हैं। खादी मॉल के प्रबंधक रमेश चौधरी ने बताया कि बिहार के रोहतास के कंबल बुनकर संस्थान द्वारा काले रंग का काफी मोटा कंबल बनाया जाता है। यह कंबल थोड़ा खुरदरा होता है लेकिन काफी गर्मी प्रदान करने वाला है। शहरी क्षेत्र के लोगों को यह कंबल खुरदरेपन के कारण उतना पसंद नहीं आता है। लेकिन सच यह है कि यह मोटा काला कंबल जितने काम का है उतने काम का कुछ भी नहीं। चिड़ियाघर में चिंपैंजी और कुछ दूसरे जीवों को अब यह कंबल ओढ़ाया जा रहा है। विदित हो कि बिहार के पर्यावरण वन और जलवायु संरक्षण मंत्री तेज प्रताप यादव खुद खादी प्रेमी हैं। कुछ दिन पहले वह खादी मॉल आए थे और अपने लिए खादी के कपड़े की खरीद की थी। उन्होंने तब अपील की थी कि सभी को विदेशी कपड़ा छोड़कर ज्यादा से ज्यादा खादी पहनना चाहिए। उन्होंने अपने विभाग में भी खादी को बढ़ावा देने की बात कही थी। उनके निर्देश पर ही पटना चिड़ियाघर के जीवों के लिए खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के मोटे कंबल खरीदे गए।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

3 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

4 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 weeks ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

2 weeks ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

2 weeks ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

2 weeks ago