
Bharat Varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ किया. सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और गयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली प्रमुख अतिथि के रूप में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल हुए. करीब 70 देशों के 3500 से अधिक प्रतिनिधि इंदौर में हो रहे इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं.इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को भारत का ब्रांड अंबेसडर बताया.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस साल भारत दुनिया के G20 समूह की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है.
प्रधानमंत्री ने इंदौर शहर की तारीफ करते हुए कहा कि यह स्वच्छता की ही नहीं बल्कि स्वादों की भी राजधानी है.इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अलग पहचान साबित की है. खाने-पीने के मामले में इंदौर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लाजवाब है, यहां पोहे का पैशन, कचोरी, समोसे, शिकंजी, जिसने भी इसे देखा, उसके मुंह का पानी नहीं रुका. जिसने इसे चखा, उसने कहीं मुडकर नहीं देखा. 56 दुकान, सराफा प्रसिद्ध है ही. उन्होंने प्रवासियों से कहा कि मुझे यकीन है कि आप यहां के अनुभव नहीं भूलेंगे. औरों को भी यहां भेजेंगे.
सुरीनाम के राष्ट्रपति ने हिंदी में भाषण देकर सबका मन मोहा
इस मौके पर सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने हिंदी में भाषण देकर सबका मन मोह लिया. उन्होंने कहा कि जननी और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन हम दोनों देशों के आपसी सहयोग को बढ़ाने में मदद करेगा. उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More