
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर भागलपुर में रेल मंडल कार्यालय खोलने समेत कई मांगों का ज्ञापन सौंपा। भागलपुर में देश के विभिन्न राज्यो के अलावे व्यपार की दृष्टि से विदेशों से भी लोगों का आना जाना लगा रहता है । इसलिए भागलपुर से दुरंतो,तेजस,राजधानी जैसे ट्रेनों की चलना अति आवश्यक है।उन्होंने दक्षिण भारत से चलने वाली अंग एक्सप्रेस एवं सूरत एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग की। वैष्णव देवी के दर्शन को जाने वाले भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए जम्मू तवाई एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने के साथ साथ लोकयमान्य तिलक एक्सप्रैस को प्रतिदिन चलाने एवं भागलपुर से हावड़ा तक जनशताब्दी जैसे नई ट्रेन खोलने की मांग की। उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर बंद पड़े पुल( फुट ब्रिज) को शीघ्र चालू करने की ओर रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। भागलपुर जिला जनता दल यू के मीडिया प्रभारी राकेश ओझा ने बताया कि रेल मंत्री ने पूर्व सांसद की बातों को गंभीरता से सुना और जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More