बड़ी खबर

9 महीने से लापता महिला कांस्टेबल वृंदावन में बेच रही थी फूल, कहा- अफसरों से परेशान होकर भागी

Bharat varta desk:
करीब 9 महीने से लापता रायपुर पुलिस की महिला कांस्टेबल अंजना सहिस यूपी के वृंदावन में फूल बेचती हुई नजर आई।
अंजना के वृंदावन में फूल बेचने की सूचना मिलने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस टीम उन्हें लेने पहुंची मगर उन्होंने जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां उनका दिल लग रहा है। अब वे यहां से नहीं जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के रवैए से परेशान थी। वे उन्हें तंग कर रहे थे । इसीलिए वह वृंदावन आ गईं।

क्या है मामला
दरअसल रायपुर शहर में तैनात अंजना का ट्रांसफर 9 महीने पहले सीआईडी मुख्यालय में हो गया था। कुछ दिन काम करने के बाद वे अचानक वहां से लापता हो गईं। उनकी मां ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। अंजना ने मोबाइल बंद रखा था। इसीलिए उनकी जानकारी पुलिस टीम को नहीं मिल रही थी। बाद में उनके द्वारा एटीएम ऑपरेशन के आधार पर लोकेशन की जानकारी ली गई। रायगढ़ की पुलिस टीम जब वृंदावन पहुंची तो उन्हें फूल बेचते हुए देखकर हैरत में पड़ गई। अंजना के द्वारा जाने से इंकार किए जाने के बाद रायगढ़ पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

9 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago