
रांची। रांची के डंगरा टोली स्थित रिलायंस मार्ट को सील कर दिया गया है। कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। रांची जिला के दुकानों-प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र-राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची ज़िला प्रशासन द्वारा लगातार जांच जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 03 सितंबर 2020 को सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची श्री शत्रुंजय कुमार ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर रांची के विभिन्न दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की।
एडीएसएस, रांची द्वारा 37 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर डंगरटोली स्थित रिलायंस मार्ट को नोटिस देते हुए बंद करा दिया गया।
जांच के क्रम में डंगरा टोली स्थित रिलायंस मार्ट में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। जिसके बाद उक्त दुकान को नोटिस दिया गया और स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक सील कर दिया गया।
रांची उपायुक्त छवि रंजन के निदेशानुसार दुकानों-प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच की जा रही है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों-प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More