
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि कोविड-19 का हवाला देकर संसद के आगामी मानसून सत्र में प्रश्नकाल रद्द करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार, छात्रों को जेईई और नीट परीक्षा में जवाब देने के लिये मजबूर कर रही है।
प्रश्नकाल के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने बताया कि एक तरफ तो कोरोना वायरस का हवाला देकर नरेंद्र मोदी प्रश्नकाल में सवालों का जवाब नहीं देंगे, तो वहीं दूसरी तरफ आप छात्रों से कहते हैं कि जाओ और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सवालों का जवाब दो। यह उनका शासन है।
ओवैसी ने कहा, ‘हम नहीं जानते कि हम कोविड-19 संकट पर सवाल उठा सकते हैं या नहीं और पूर्वी लद्दाख में जो हो रहा है उस पर चर्चा कर सकते हैं या नहीं क्योंकि कोई प्रश्नकाल नहीं होगा।’ उन्होंने कहा कि बहुमत के कारण सरकार अध्यादेश लाकर उन्हें कानून बना सकती है।
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘आदर्श स्थिति में प्रश्नकाल होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि कई देशों में प्रधानमंत्री कोरोना वायरस संबंधी मुद्दों पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, वहीं मोदीजी सिर्फ वीडियो संदेश देते हैं।
सुबोध\०५\०९\२०२०
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More