देश दुनिया

राहुल गांधी की नेपाल पार्टी: भाजपा -कांग्रेस में छिड़ा संग्राम


Bharat varta desk: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अक्सर विवादों में रहते हैं। इन दिनों उनका नेपाल दौरा सुर्खियों में है।
राहुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे नाइट क्लब में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो नेपाल के काठमांडू का है। इस वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर कर कहा है कि, ‘जब मुंबई पर हमला हुए तब राहुल नाइटक्लब में थे। जब कांग्रेस में घमासान छिड़ा हुआ है तब भी वह नाइटक्लब में है। राहुल में निरंतरता है।’वहीं दूसरी ओर
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राजस्थान जल रहा है, लेकिन राहुल गांधी खुद पार्टी कर रहे हैं। राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता नहीं, बल्कि ‘पार्टी टाइम नेता’ हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल को ‘पूर्णकालिक पर्यटक और एक अंशकालिक राजनेता, जो पाखंड से भरा है’ कहा है।
उधर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है।

कांग्रेस का बचाव

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी का बचाव किया है। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी दोस्त के विवाह समारोह में नेपाल गए हैं… जो पत्रकार भी है। परिवार और दोस्तों का होना और विवाह समारोहों में शामिल होना हमारी संस्कृति और सभ्यता का मामला है।
सुरजेवाला ने आगे कहा कि शादी समारोह में शामिल होना अभी भी इस देश में अपराध नहीं बन गया है। हो सकता है कि आज के बाद, भाजपा यह तय कर ले कि शादी में शामिल होना अवैध है और दोस्त रखना अपराध है।

क्या है मामला

काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार दोपहर नेपाल की राजधानी में आए थे। समाचार पत्रिका ने कहा कि राहुल नेपाल के पूर्व राजदूत भीम उदास की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं। भीम उदास की बेटी सुमनीमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता हैं। सुमनीमा नीमा मार्टिन शेरपा से शादी कर रही हैं। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि जिसमें वे एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह पार्टी नेपाल का मशहूर पब LOD-लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स है और राहुल के साथ वाली महिला नेपाल में चीनी राजदूत होउ यांकी हैं

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

4 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

4 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

5 days ago