
Bharat varta desk:यूपी के मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के लाल योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पांच साल बाद अपने मंगलवार को अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे। अपने घर पहुंच कर योगी ने मां सावित्री और परिवार के दूसरे सदस्यों से मुलाकात की। सन्यास ग्रहण करने के 28 साल बाद यह पहला मौका है जब योगी अपने परिवार में रात गुजारेंगे। गांव में जश्न का माहौल है। अपने गांव में योगी का भव्य स्वागत हुआ है। वर्ष 2017 के चुनाव के पहले वह अपनी मां से मिलने गांव आए थे।
तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी का राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अगवानी की।जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले पंचूर से करीब तीन किमी दूर बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में उन्होंने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान गुरु को यादकर सीएम योगी की आंखें नम हो गईं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More