बड़ी खबर

राष्ट्रपति बोलीं – बिहारी हूं, बार-बार बिहार आऊंगी, रिटायर होने के बाद गांव जाकर खेती करूंगी

Bharat varta desk,:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हर 4 महीने में बिहार आने का आग्रह किया था। उन्होंने राष्ट्रपति को स्मरण दिलाया कि उनका राज्य उड़ीसा एक समय बिहार के साथ था। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि बिहार भी मेरा राज्य है। यहां कभी मेरे पूर्वज रहते थे। वे भी बिहारी ही हैं। उनके पूर्वजों का नाता भी इसी भूमि से रहा है। उन्होंने बिहार के लोगों को अपना भाई-बहन बताते हुए कहा कि वह यहां आती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने मुझे बार बार बिहार आने कहा है। मैं यहां जरुर आऊँगी क्योंकि यह भी मेरा राज्य है। उन्होंने कहा कि बिहार के होने के नाते वह भी चाहती हैं कि राज्य का पूरा विकास हो।

बिहार के कृषि रोड मैप का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मैं किसान की बेटी हूं। कृषि रोडमैप की सारी जानकारी मुझे लेनी है। प्रेसिडेंटशीप छोड़ने के बाद अपने गांव जाकर खेती करूंगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago