
Bharat varta desk:
भागलपुर जिले की प्रमुख महिला समाजसेवी मंजू देवी खेतान का आकस्मिक निधन हो गया है। 66 साल की मंजू देवी पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रहीं थीं। समाज सेवा के साथ-साथ वे एक धर्मपरायण महिला भी थीं। भागलपुर से लेकर अपने गांव पीरपैंती तक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। कोरोनावायरस काल में जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन, दवा और अन्य सुरक्षात्मक साधनों को निशुल्क मुहैया कराने में उनकी प्रमुख भूमिका थी। प्राकृतिक आपदाओं के समय पीड़ितों को मदद करने में महिला संगठनों के साथ मिलकर उनकी सक्रियता की चर्चा होती थी। भागलपुर में हर साल होने वाले खाटू श्याम महोत्सव, शाकंभरी महोत्सव और कहलगांव के बटेश्वर महोत्सव के आयोजन में उनकी प्रमुख भूमिका होती थी थी। राजस्थान के झुनझुनू मेंहोने वाले सालाना दादी रानी सती महोत्सव में भी वे जातीं थीं और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का इंतजाम करातीं थी। वे पांच बेटियों और एक बेटे का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं जो देश-विदेश में रहते हैं। उनके बेटे और केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा पीरपैंती बाजार स्थित निवास स्थान से निकलेगी और बाबा बटेश्वर स्थान उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भागलपुर के सांसद अजय मंडल समेत राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने मंजू देवी खेतान के निधन पर शोक जताया है। सब ने उनके पुत्र विष्णु खेतान को फोन करके शोक संतप्त परिवार को संतावना दी है।
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More