Bharat varta desk: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। संसद में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के कई मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं ने वोट गिराए। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मतदान में भाग नहीं ले सकेंगे क्योंकि वे विधान पार्षद हैं और विधान पार्षद इस चुनाव में भाग नहीं लेते हैं केवल विधायक लेते हैं।
चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा। हालांकि 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। वहीं मात्र 14 दलों के समर्थन से यशवंत सिन्हा लड़ाई के मैदान से लगभग बाहर हो चुके हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More