Categories: बड़ी खबर

राष्ट्रपति चुनाव का मतदान आज

‍‍bharat varta desk: राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद और हर राज्य की राजधानी में विधानसभाओं में ‌मतदान होने वाला है। सांसदों के लिए संसद भवन के प्रथम तल पर कमरा नं- 63 में वोटिंग के लिए बूथ बनाए गए हैं जिनमें से एक बूथ फिजिकल चैलेंज्ड के लिए है। दिन में 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक वोट गिराया जाएंगे। वोटिंग बैलेट पेपर से की जाएगी। सांसदों को बैलट पेपर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपनी वरीयता दर्ज करना होगा। वोटिंग की गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए बैलेट पेपर सीरियल नंबर की बजाए रैंडम तरीके से दिए जाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव में 9 विधायक संसद भवन में करेंगे वोटिंग जबकि लगभग 42 सांसद राज्यों में वोट गिराएंगे।

यहां बता दें कि एनडीए की ओर से झारखंड के पूर्व राज्यपाल और उड़ीसा की रहने वाली जनजातीय समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। 21 जुलाई को यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन राष्ट्रपति होगा क्योंकि इसी दिन वोटों की गिनती होगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago