बड़ी खबर

राज्यसभा सदस्य एडी सिंह गिरफ्तार, खाद घोटाले में हुआ एक्शन

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) की टीम ने दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य और बिहार के रहने वाले अमरेंद्र धारी सिंह यानी एडीसी को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी बहुचर्चित फर्टिलाइजर घोटाले के मामले में हुई है. पिछले साल इस संबंध में सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. इसमें आय से अधिक संपत्ति का भी एंगल है जिसके आधार पर ई डी ने भी इस केस में दखल दिया और जांच की. एडी सिंह को ईडी कार्यालय में लाकर पूछताछ की जा रही है. वे राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के काफी करीबी बताए जाते हैं. एडी पटना के ग्रामीण इलाके के दुल्हिनबाजार के एनखां गांव के रहने वाले हैं. उनकी पढ़ाई सेंट माइकल स्कूल पटना में हुई थी. उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई की. वे बड़े कारोबारी माने जाते हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago