
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिंसा से न केवल बंगाल में भय, आतंक और गुस्सा का माहौल है बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार में भी इसको लेकर लोगों में गुस्सा पनप रहा है. बिहार के 25 लोगों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को पत्र भेजकर बंगाल में हो रही हिंसा को रोकने की मांग की है. इन लोगों ने राजनीतिक द्वेष से की जा रही हत्या, दुष्कर्म, लूट, अपहरण समेत प्रताड़ना की कई जघन्य कार्रवाइयों की निंदा की है. पत्र भेजने वाले लोगों में पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राजेंद्र प्रसाद, पूर्व आईएएस अधिकारी और कथक नृत्यांगना शोभना नारायण, पद्मश्री श्याम शर्मा, पद्मश्री डॉ आरएन सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, पूर्व डीजीपी डीएन गौतम, गुप्तेश्वर पांडेय, हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हैं. सभी ने बिहार के राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे पत्र में हिंसा रोकने के साथ दोषियों को सजा देने, पीड़ितों को मुआवजा देने और हिंसा रोकने के लिए हर तरह के संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने की मांग की है.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More