
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया. इस चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए, जबकि महागठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. मतदान के दौरान महागठबंधन के चार विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे, जिसके कारण विपक्ष की रणनीति कमजोर पड़ गई और एनडीए को पूरी तरह से फायदा मिला. इसी के साथ एनडीए के चारों उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम ने जीत हासिल कर ली है.
वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेन्द्र सिंह धारी राज्यसभा चुनाव हार गए हैं.मतदान के दौरान महागठबंधन के चार विधायकों की अनुपस्थिति पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बन गई. इनमें राजद के ढाका विधायक फैसल रहमान शामिल हैं, जिन्होंने मतदान नहीं किया. इसके अलावा कांग्रेस के तीन विधायक भी वोट डालने नहीं पहुंचे. कांग्रेस के मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद, वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा और फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने भी मतदान नहीं किया. इन चार विधायकों के वोट नहीं डालने से महागठबंधन का गणित बिगड़ गया.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More