
Oplus_131072
Bharat varta Desk
भारत की राजनीति में एक बड़ा इतिहास रचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. देखा जाए तो यह उपलब्धि केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि दशकों तक लगातार नेतृत्व, जनसमर्थन और राजनीतिक स्थिरता की कहानी भी है. पीएम मोदी अब तक कुल 8931 दिन सरकार के मुखिया (हेड ऑफ गवर्नमेंट) के रूप में काम कर चुके हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उससे पहले वे 4600 दिन तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे. उनके कार्यकाल को दो भागों में बांटा जा सकता है पहला गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और दूसरा देश के प्रधानमंत्री के रूप में. नरेंद्र मोदी ने पहली पहली बार 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उसके बाद वे लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शासन किया, जिसकी कुल अवधि लगभग 12 साल और 7 महीने हैं, जो 4600 दिनों के बराबर होते हैं. उसके बाद 2014 में वे देश के प्रधानमंत्री बने और अभी भी वे देश के प्रधानमंत्री हैं, यह उनका तीसरा कार्यकाल है. प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने 11 साल और 10 महीने पूरे कर लिए हैं, जो दिनों में 4300 के बराबर हैं. अगर उनके दोनों पदों के कार्यकाल को जोड़ा जाए तो यह लगभग 24 साल 5 महीने (8931 दिन) हो जाते हैं. इस लिहाज से नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर राजनीति में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More
Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More
Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More
Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More
Bharat varta Desk विधि संवाददाता, पटना। बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत सरकार के अतिरिक्त… Read More
Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More