
bharat varta: सोमवार को विधानसभा में अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर आगबबूला होने के बाद शाम को अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के राज्यपाल फेगू चौहान से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों में करीब घंटा भर बातें हुई। इसके बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। दिन में भाजपा नेता और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मुख्यमंत्री की तकरार हुई थी। मामला विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र लखीसराय से जुड़ा हुआ है। भाजपा के लोग विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री द्वारा किए गए व्यवहार की तीखी आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री का राज्यपाल से मिलने जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है। चर्चा यह भी है कि विश्वविद्यालय में कुलपतियों की नियुक्ति के संबंध में बात करने मुख्यमंत्री राज्यपाल के पास पहुंचे थे तो कुछ लोगों का कहना है कि डैमेज कंट्रोल के लिए। सब की नजर और है कि विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री द्वारा किए गए तीखे व्यवहार पर बिहार और केंद्र के भजपा नेताओं का अगला लाइन ऑफ एक्शन क्या होता है?
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More