बड़ी खबर

बिहार में काम करेंगे आईएएस टॉपर शुभम कुमार, 10 आईएएस अफसरों को बिहार कैडर आवंटित

टॉपर शुभम समेत 10 आईएएस अफसरों को बिहार कैडर
Bharat varta : वर्ष 2020 में उत्तीर्ण 10 आईएएस अफसरों को बिहार कैडर आवंटित किया गया है। इनमें बैच के टॉपर और कटिहार जिला के रहने वाले शुभम कुमार भी शामिल हैं। उन्हें होम कैडर आवंटित किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के निदेशक नीला मोहनन की ओर से बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को लिखे पत्र में यूपीएससी उत्तीर्ण 10 आईएएस अफसरों को बिहार कैडर आवंटित किए जाने की जानकारी दी गई है। वहीं दूसरी ओर बिहार से सफल होने वाले 13 आईएएस अफसरों को दूसरे राज्यों में पदस्थापित किया गया है। कुल मिलाकर 177 उम्मीदवारों का चयन आईएएस अफसरों के रूप में वर्ष 2020 में किया गया था। इनमें टॉपर शुभम कुमार, प्रवीण कुमार और अनिल बसाक बिहार के ही रहने वाले हैं।
इसके अलावा हरियाणा की निशा, उत्तराखंड के शैलजा पांडेय, यूपी के शिवकाशी दीक्षित, अपूर्व त्रिपाठी, सूर्यप्रताप सिंह व सारा अशरफ और राजस्थान के आकाश चौधरी को बिहार कैडर आवंटित किया गया है।
इसी तरह बिहार के सत्यम गांधी को महाराष्ट्र, नितेश कुमार जैन को पंजाब, आशीष कुमार मिश्रा को उत्तराखंड, उत्कर्ष कुमार को झारखंड, अर्चना कुमारी को मध्यप्रदेश, दलजीत कुमार को कर्नाटक, सुमित कुमार पांडेय को त्रिपुरा, ओमप्रकाश गुप्ता को झारखंड, समीर किशन को केरल और रश्मि रानी को तमिलनाडु कैडर दिया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

1 day ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago