बड़ी खबर

राज्यपाल सतपाल मलिक ने आरएसएस से माफी मांगी


Bharat varta desk:
मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक इन दिनों चर्चा में हैं। पिछले दिनों उन्होंने अंबानी और आरएसएस से जुड़ी कथित फाइलों को लेकर रिश्वतखोरी का सनसनीखेज आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फाइल पास कराने के लिए 300 करोड़ का रिश्वत दिया जा रहा था। ऑफर करने वाले ने अपने को आर एस एस का आदमी बताया। उस समय वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। मगर सनसनीखेज आरोप लगाकर अब राज्यपाल ने यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने इसके लिए r.s.s. से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि इस आरोप में r.s.s. का कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें इसमें r.s.s. का नाम नहीं लेना चाहिए था।
एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने कहा कि उनके दावे का आरएसएस से कोई मतलब नहीं और वह इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि जिस शख्स ने मुझे फाइल दी थी, उसने खुद को आरएसएस से जुड़ा बताया था, इस वजह से मैंने आरएसएस का नाम ले लिया, मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

7 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

7 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago