बड़ी खबर

सृजन घोटाले में एडीएम जय श्री ठाकुर की 6.85 करोड़ की संपत्ति जप्त

पटना भारत वार्ता संवाददाता:
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार के चर्चित सृजन घोटाले के आरोपी और भागलपुर की पूर्व एडीएम जयश्री ठाकुर और उनके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह करोड़ 85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। जय श्री ठाकुर अभी जेल में बंद है।
जयश्री ठाकुर भागलपुर की एडीएम के अलावा बांका और भागलपुर में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रह चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग के तहत की है। ईडी ने कहा है कि पूर्व एडीएम जयश्री ठाकुर के 15 प्लॉट, 1.53 करोड़ रुपये से अधिक के फ्लैट, 42 बैंक खातों में जमा पांच करोड़, पांच लाख दो हजार 511 रुपये की राशि और ठाकुर व उनके परिवार के सदस्यों की 12 अलग-अलग बीमा पॉलिसी के 26 लाख 123 रुपये के ”समर्पण मूल्य” को जब्त किया गया है। ईडी ने जय श्री ठाकुर और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में
11 जुलाई 2013 को प्राथमिकी दर्ज किया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

1 day ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago