राज्यपाल ने कहा- स्वास्थ्य और लॉ एंड ऑर्डर के मामले में सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

पटना। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन अपने अभिभाषण में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बिहार सरकार ने स्वास्थ्य और लॉ एंड ऑर्डर के मामले में रिकार्ड बनाया है। 15 सालों में राज्य का बेहतर विकास हुआ है।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों ने भारी हंगामा किया। हंगामे के बीच ही राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पूरा किया। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास दर में शानदार वृद्धि हुई है। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार के कामकाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में इतने बेहतर काम हुए जिसके चलते देश के दूसरे राज्यों से बिहार में कोरोना की स्थिति अपेक्षाकृत कंट्रोल में है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट में सरकार ने लोगों को कई तरह के सहायता दिए। जिनके पास राशनकार्ड नहीं था उन्हें भी राशन दिया गया। जैविक खेती से लेकर आधारभूत संरचना के विकास के लिए किए गए कामों को राज्यपाल ने रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य में विकास समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आशा है नई सरकार राज्य के बेहतरी के लिए काम करेगी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

5 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

5 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago