
पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल से सरकार गिराने की साजिश का खुलासा होने पर लालू परिवार की तरफ से पहला बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि सुशील कुमार मोदी के पास अब कोई काम नही है, इसलिए वो ऐसी हरकतें कर झूठा भ्रम फैला रहे हैं।
बता दें कि बिहार विधानसभा के स्पीकर के चुनाव से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह खुलासा किया था कि लालू प्रसाद यादव जेल मैन्यूअल का उल्लंघन कर मोबाइल फोन से बातें कर रहे हैं। उन्होंने एक ऑडियो टेप सार्वजनिक कर यह दावा किया था कि लालू यादव एनडीए विधायकों को सरकार गिराने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं। इस मामले के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गया है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष ऑडियो टेप का सही होने का दावा कर रहा हैं, वहीं राजद का कहना है कि ऑडियो टेप फर्जी है। राजद नेता यह भी आरोप लगा रहे हैं कि साजिश के तहत लालू की आवाज में किसी दूसरे व्यक्ति से बोलवाकर ऑडियो रिकॉर्ड किया गया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More