ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान के चंबल नदी में दर्दनाक हादसा, 10 की मौत

कोटा/राजस्थान- कुमार गौरव

राजस्थान के कोटा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चंबल नदी में एक नाव पलट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नाव में 50 लोग सवार थे, जिसमें बड़े से लेकर बच्चे और महिलाएं शामिल है। इस संबंध में सूचना मिलने के बाद से ही जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही अब लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार नाव में सवार बीस लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं दस महिला व पुरुष की शव को स्थानीय गोताखोरों ग्रामीणों की मदद से निकाला गया है। घटना स्थल पर SDRF की टीम रेस्क्यू के लिये डटी हुई है। साथ ही मौके पर एंबुलेंस पर पहुंच गई है। सुरक्षित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। वहीं बाकी लोगों की तलाश जारी है। इधर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस दुर्घटना को गहरी चिंता व्यक्त की है ।
वही स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार को चतुर्दशी का दिन है। ऐसे में कोटा जिले के गोठड़ा गांव से चंबल के किनारे से नाव में सवार होकर लोग नदी के दूसरे किनारे बूंदी जिले में स्थित कमलेश्वर धाम दर्शन और स्नान के लिए जा रहे थे। गांव में मोटरसाइकिल के साथ लोग भी सवार थे । वहीं एक भी व्यक्ति ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। नाव नदी में चली जा रही थी तभी अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव नदी में चंबल में समा गई, तो नदी में कोहराम मच गया। दोनों किनारों पर खड़े लोगों में हड़कंप मच गया चीख पुकारों की आवाज सुनाई देने लगी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

10 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

10 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

23 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago