
Bharat Varta desk:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24 फ़ीसदी लोगों ने अगले प्रधानमंत्री के लिए सबसे अच्छा माना है जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 11 फ़ीसदी लोगों ने।यह बात अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन पोल के जरिए सामने आई है। यह सर्वे अगस्त महीने का है।
जनवरी में जब यह सर्वे हुआ था तो योगी आदित्यनाथ को 10 फ़ीसदी लोगों ने पीएम मैटेरियल माना था। वहीं अगस्त 2020 में उन्हें प्रधानमंत्री के योग्य सबसे अच्छा मानने वालों की संख्या सिर्फ 3 प्रतिशत थी। इसका मतलब हुआ कि पीएम के योग्य मानने वालों की संख्या योगी आदित्यनाथ के संबंध में लगातार बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो सर्वे में सिर्फ 1 साल में उनकी लोकप्रियता 66% से गिरकर 24% पर आ गई है।
अगस्त 2021 में 11 प्रतिशत लोगों ने उन्हें पीएम के लिए सबसे अच्छा माना। जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 10 फीसदी था, जबकि अगस्त 2020 में सिर्फ तीन फीसदी लोग ही उन्हें भावी पीएम मानते थे।
देश के लिए सबसे अच्छा अगला प्रधानमंत्री कौन, के सवाल पर अगस्त 2021 में सिर्फ 24 फीसदी लोगों ने मोदी को अपनी पहली पसंद बताया, जबकि जनवरी 2021 में वे 38 फीसदी लोगों की पसंद थे। यहां बता दें कि अगस्त 2020 को हुए सर्वे में 66% लोगों ने नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक उपयुक्त पीएम उम्मीदवार माना था।
अमित शाह के पक्ष में 7 फ़ीसदी लोग
सर्वे में भारत सरकार में नंबर दो का हैसियत रखने वाले देश के गृह मंत्री अमित शाह को सात फीसदी लोगों ने पीएम के लायक समझा। जनवरी 2021 में यह आंकड़ा आठ प्रतिशत था, जबकि अगस्त 2020 में महज चार फीसदी लोगों में वह पीएम के तौर पर पसंद थे।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More