
Bharat Varta Desk: पांच राज्यों के वोटों की गिनती चल रही है। उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 153 सीटें मिल चुकी हैं। वहां समाजवादी पार्टी के खाते में 93 सीटें जाती दिख रही हैं। बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौंका रही है। किसान आंदोलन का गढ़ होने के बाद भी वहां भाजपा का झंडा लहराता दिख रहा है। सीएम योगी गोरखपुर सदर सीट से आगे चल रही है। जबकि, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी ओपी राजभर पीछे चल रहे हैं। ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह भी आगे चल रहे है। अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी 30 सीट पर आगे चल रही है। पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी के अजीत पाल कोहली से 3300 वोटों से पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री चन्नी, बादल सभी पीछे चल रहे हैं।
ऐक्टर सोनू सूद की बहन मालविका मोगा से पीछे चल रही हैं।
मणिपुर
छह सीटों पर कांग्रेस गठबंधन और एनपीपी आगे है। वहां दो सीटों पर बीजेपी आगे है। बीजेपी को चार सीटों पर नुकसान दिख रहा है। वहां कांग्रेस और एनपीपी को दो-दो सीटों का लाभ होता दिख रहा है।
उत्तराखंड में
बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच खींचतान चल रही है। कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। उत्तराखंड में बीजेपी 21 जबकि कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More