संघ कार्य एक लाख स्थानों तक ले जाने का लक्ष्य – सुनील आंबेकर

Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने आज पत्रकार परिषद् को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आयोजन इस वर्ष 11 से 13 मार्च, 2022 के बीच गुजरात के कर्णावती में हो रहा है. संघ में अलग अलग प्रकार की बैठकें होती हैं. उनमें सबसे बड़ी एवं निर्णय की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण बैठक प्रतिनिधि सभा रहती है. पूर्व में प्रतिनिधि सभा नागपुर में ही होती थी, नागपुर से बाहर पहली बार प्रतिनिधि सभा 1988 में गुजरात के राजकोट में ही हुई थी.

इस बार प्रतिनिधि सभा में १२४८ प्रतिनिधि अपेक्षित हैं. सरसंघचालक मोहन भागवत के मार्गदर्शन में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बैठक का संचालन करेंगे. बैठक में चयनित प्रतिनिधि, प्रान्त संघचालक, प्रान्त कार्यवाह एवं विविध संगठनों के प्रतिनिधि अपेक्षित रहते हैं. इस बार 36 संगठनों के संगठन मंत्री एवं प्रतिनिधि अपेक्षित हैं.

इस बैठक में प्रतिवर्ष के कार्य के बारे में योजना बनायी जाती है तथा गत वर्ष की समीक्षा होती है. सरकार्यवाह संघ कार्य एवं प्रांतों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हैं. 2025 में संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर अपने-अपने प्रांतों में जो योजना बनाई गई है, उसका निवेदन एवं चर्चा इस बैठक में होगी. संघ कार्य के संख्यात्मक आंकड़े प्रान्त अनुसार प्रस्तुत किये जाएंगे. संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ कार्य एक लाख स्थानों तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रांतों द्वारा जो आयोजन किया गया है, उसकी भी चर्चा इस बैठक में होगी. स्वाधीनता के अनेक ऐसे वीर जिनके बारे में विशेष जानकारी नहीं है, वह जानकारी समाज को देने का प्रयास किया जाएगा. इसके आलावा ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार द्वारा स्व-निर्भरता कैसे पा सकते हैं, इस बारे में भी कई उपक्रम संघ ने प्रारम्भ किये हैं.

संघ समाज में समरसता, पर्यावरण, परिवार प्रबोधन अदि विषयों पर अनेक संगठनों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है. जिसके विषय में बैठक में चर्चा होगी और आगे की दिशा तय की जाएगी.

पत्रकार परिषद् में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख अलोक कुमार तथा गुजरात के सह प्रान्त कार्यवाह डॉ. सुनिल भाई बोरिसा उपस्थित रहे. संचालन डॉ. शिरीष काशीकर ने किया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago