
Bharat varta desk: उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री और गृह मंत्री समेत सभी दिग्गज नेताओं से मुलाकात के दौरान संभावित उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नाम पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि इस बार वहां दो की जगह 3 उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल गठन करने की बात चल रही है। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव को देखना है। उत्तर प्रदेश की अहमियत को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह मंत्रिमंडल गठन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी रहेंगे।
बताया जा रहा है कि पिछले मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री रहे केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा को संगठन में शामिल किया जा सकता है। केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार चुके हैं जबकि दिनेश शर्मा ने चुनाव नहीं लड़ा था। उनकी जगह इस बार प्रधानमंत्री के खास रहे पूर्व नौकरशाह और वर्तमान में विधान पार्षद अरविंद शर्मा को उपमख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके पहले भी अरविंद शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाने की बात हुई थी मगर बताया जाता है कि योगी आदित्यनाथ के विरोध के कारण वे उप मुख्यमंत्री नहीं बनाई जा सके। इस बार उनका उपमुख्यमंत्री बनाता है माना जा रहा है। वे सवर्ण समाज के हैं। दूसरा नाम बेबी रानी मौर्य का है। वे उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश में पार्टी का महिला चेहरा मानी जाती है। तीसरा नाम पूर्व आईपीएस ऑफिसर असीम अरुण का बताया जा रहा है। उन्हें पार्टी दलित नेता के रूप में आगे बढ़ाना चाहती है। कन्नौज के आईजी के पद से इस्तीफा देकर वे विधानसभा का चुनाव लड़े थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी सिंह भी लखनऊ रेंज की आईजी हैं। चर्चा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी उप मुख्यमंत्री बनाने की है। वे पहले प्रदेश के मंत्री रह चुके हैं मगर विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि इस बार वे कैबिनेट मंत्री बनेंगे।
मुलायम की बहू और राजेश्वर को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा
मंत्रिमंडल में कुछ नए नामों की भी चर्चा हो रही है उसमें एक नाम चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव का भी है। इसके साथ आयकर विभाग की नौकरी छोड़ कर आए राजेश्वर सिंह भी विधायक के बने हैं। उन्हें भी मंत्री बनाने की लॉबिंग हो रही हैं।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More