पॉलिटिक्स

विधानसभा अध्यक्ष पर ‘गरम’ हुए सीएम नीतीश कुमार, पढ़ाया संविधान का पाठ

Bharat Varta Desk: आज बिहार विधानसभा में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर ही गर्म हो गए और उन्हें संविधान का पाठ पढ़ा डाला। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वह नहीं चलने देंगे।

दरअसल बीजेपी विधायक संजय सरावगी के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित मंत्री को 2 दिनों में जवाब देने को कहा। सवाल था कि आरोपी के घर कुर्की जब्ती हुई है या नहीं। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष पर गर्म हो गए। उन्होंने कहा कि कुर्की जब्ती की रिपोर्ट पुलिस कोर्ट में देती है हाउस में नहीं। फिर विधानसभा अध्यक्ष ने क्यों कहा कि मंत्री 2 दिन के बाद जवाब दें। मुख्यमंत्री लगातार बोलते रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जी यह ठीक नहीं है। संविधान के अनुरूप काम होगा, न हम किसी को फंसाते हैं और न बचाते हैं। आप इस तरह से हाऊस चलायेंगे? आप गलत कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं चलने देंगे। इस तरह की चर्चा हाउस में नहीं की जाती है। अध्यक्ष विजय सिन्हा कुछ बोलना चाहे लेकिन मुख्यमंत्री लगातार बोलते ही रहे। मुख्यमंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्राइम की रिपोर्ट कोर्ट में जाती हैं, सदन में नहीं। आपको अधिकार नहीं है दखल देने की। हम ऐसे नहीं चलने देंगे। आप कौन होते हैं सदन को स्थगित करने के लिए।

मुख्यमंत्री के बयान पर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि पुलिस के द्वारा लखीसराय की घटना पर खानापूर्ति की जा रही है। जहां तक संविधान की बात है, तो मुख्यमंत्री जी आप हमसे ज्यादा जानते हैं। मैं आपसे सीखता हूं। जिस मामले की बात हो रही है। उसके लिए तीन बार सदन में हंगामा हो चुका है। मैं विधायकों का अभिरक्षक हूं। मैं जब भी क्षेत्र में जाता हूं तो लोग सवाल पूछते हैं कि थाना प्रभारी और डीएसपी की बात नहीं कह पा रहे हैं। आसन को हतोत्साहित करने की बात ना हो। सरकार गंभीरता से इसपर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। आप लोगों ने ही मुझे विधानसभा अध्यक्ष बनाया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago