
भारत वार्ता डेस्क : उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा अभी से कमर कस के तैयार हो रही है। भाजपा की इस तैयारी में जो सबसे बड़ा संकेत निकल कर आ रहा है, वो ये कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही भाजपा पूरी तरह भरोसा करने जा रही है। वहीं, इस बात के संकेत आ रहे हैं कि 2022 के चुनाव में योगी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को सीएम कैंडिडेट बनाएगी। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश को मथने में लगी हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के संगठन में जान फूंकने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंची हैं।
प्रियंका गांधी तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेंगी और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगी। इस दौरान वह वह राजधानी के गोखले मार्ग स्थित 32/2 कौल हाउस में ही रुकी हैं। इसी कौल हाउस में रहकर प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी तैयार करने में लगी हैं। बता दें कि राजधानी के जिस कौल हाउस में प्रियंका गांधी रुकेंगी, उस कौल हाउस में गांधी परिवार के रुकने का इतिहास आज भी तस्वीरों के रूप में जीवंत है। यह कौल हाउस प्रियंका गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी स्व. शीला कौल का निवास स्थान है। शीला कौल, प्रियंका गांधी की दादी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की माता और पंडित नेहरू के भाई कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं। जिस नाते यह कौल हाउस प्रियंका गांधी की ममेरी दादी का है।
कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी। इसकी घोषणा संभवत: सितंबर-अक्टूबर में हो। उससे पहले प्रियंका उत्तर प्रदेश की नेता, हिंदू नेता और आम नेता की छवि बनाना चाहती हैं। संगम में खुद नाव की पतवार संभालना इसी रणनीति का एक हिस्सा कहा जा सकता है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को संभालने का काम तो पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव का पद पाने के बाद 2019 से ही शुरू कर दिया था। उस समय पार्टी ने लोकसभा में अपनी परंपरागत सीट अमेठी भले ही गंवा दी, लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस चर्चा का विषय है। प्रियंका अब 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गईं हैं। इतना ही नहीं पार्टी ने उनको उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रत्याशी भी घोषित करने की योजना बना ली है। इसी रणनीति के तहत प्रियंका सभी जिलों में पुराने समर्थक और प्रबुद्धजनों से मिलेंगी।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More